Books For Mind

Books For Mind
Words are world

Wednesday, May 16, 2012

लोर्ड बायरन - जुदाई का क्षण


 जुदाई का क्षण

जब हम तुम हुए जुदा
ख़ामोशी और आंसुओं को जिए
टूटे हुए दिलों ने दी विदा
वर्षों अलग रहने के लिए
बेरंग थे तुम्हारे गाल , बिलकुल सर्द
ठंडा था वो चुम्बन
सचमुच वो क्षण कह गया सब दर्द
दुःख के साथ टूटा बंधन

सुबह सुबह की शबनम  
मेरी भोहों पर छोड़ गयी ठण्ड
चेतावनी सी थी वो इक दम
जो मैं भुगत रहा हूँ दंड
टूट गए तुम्हारे वादे
हलकी हुई तुम्हारी निष्ठां  
नाम जब भी सुनता हूँतुम्हारी यादें 
शर्मसार होती है तुम्हारी प्रतिष्ठा  

वो जब नाम लेते हैं तुम्हारा मेरे आगे
चुभती है  मृत्यु उद्घोषक घंटियों  सी मुझे
एक सिहरन सी तन में जागे
 आखिर क्यों तुम इतने प्रिय थे मुझे
वो नहीं जानते की मैं जानता था तुम्हे
वो लोग जो तुम्हे जानते थे ठीक से
हमेशा हमेशा ही दुःख रहेगा मुझे
इतना गहरा कि बता भी सकूं ठीक से

गुप्त रूप से हम मिले - 
बिताता हूँख़ामोशी में अपना दुःख 
फिर कैसे तुम सब कुछ भूले
कैसे तुम्हारी आत्मा ने दिया धोखा और दुःख
मिला फिर कभी अगर तुम को  
जाने कितने वर्षों के बाद
मैं कैसे करूँ संबोधित तुमको 
उसी ख़ामोशी और आंसुओं के साथ

When We Two Parted  
by Lord Byron

When we two parted
In silence and tears,
Half broken-hearted,
To sever for years,
Pale grew thy cheek and cold,
Colder thy kiss;
Truly that hour foretold
Sorrow to this.


The dew of the morning
Sank chill on my brow—
It felt like the warning
Of what I feel now.
Thy vows are all broken,
And light is thy fame:
I hear thy name spoken,
And share in its shame.


They name thee before me,
A knell to mine ear;
A shudder comes o'er me—
Why wert thou so dear?
They know not I knew thee,
Who knew thee too well:—
Long, long shall I rue thee
Too deeply to tell.


In secret we met—
In silence I grieve
That thy heart could forget,
Thy spirit deceive.
If I should meet thee
After long years,
How should I greet thee?—
With silence and tears. 

Tuesday, May 15, 2012

ओलिवर गोल्डस्मिथ - मास्टरजी

[ अठारहवीं सदी के अंग्रेजी भाषा के एक प्रसिद्ध कवि ओलिवर गोल्डस्मिथ की एक मशहूर कविता थी - विलेज स्कूल मास्टर . उसी कविता को थोड़े भारतीय परिपेक्ष्य में प्रस्तुत कर रह हूँ , हिंदी में . कविता के नीचे प्रस्तुत है मूल अंग्रेजी की कविता भी . पढ़ कर प्रतिक्रिया जरूर देवें .  ]

    मास्टरजी


एक कच्चे मकान में बसा
गाँव का वो स्कूल
जिसके अहाते में लगे थे
रंग बिरंगे फूल

पढ़ते थे गाँव के बच्चे
यहाँ आकर हर रोज
खेल कूद मस्ती
और खूब मौज

पढ़ाते थे उनको
एक बूढ़े से मास्टरजी
भूगोल इतिहास हिंदी
गणित और अंग्रेजी

कभी थे नरम
कभी थे कठोर
डरते थे उनसे
पढने के चोर

जिस दिन होता उनका 
मूड कुछ ख़राब
लड़के फुसफुसाते
गुस्से में है जनाब

उनको हंसाते
किस्से सुनाते
नकली हंसी हँसते
जब मास्टरजी सुनाते 

गाँव सारा मानता था
उनको धुरंधर
उन सा नहीं था कोई
गाँव के अन्दर

क्या लिखना क्या पढना
जोड़ना घटाना
खेतों के बीघे
नाप कर बताना

बातों में उनका
नहीं कोई सानी
तर्क करने में
थे वो लासानी

करते थे सारे
आश्चार्य इतना
छोटी सी खोपड़ी में
ज्ञान भरा कितना

जब तक रहे, किया
एकछत्र शासन
हो गए रिटायर
ख़त्म अनुशासन


The Village Schoolmaster

Beside yon straggling fence that skirts the वे
With blossom'd furze unprofitably gay,
There, in his noisy mansion, skill'd to rule,
The village master taught his little school;
A man severe he was, and stern to view,
I knew him well, and every truant knew;
Well had the boding tremblers learn'd to trace
The days disasters in his morning face;
Full well they laugh'd with counterfeited glee,
At all his jokes, for many a joke had he:
Full well the busy whisper, circling round,
Convey'd the dismal tidings when he frown'd:
Yet he was kind; or if severe in aught,
The love he bore to learning was in fault.
The village all declar'd how much he knew;
'Twas certain he could write, and cipher too:
Lands he could measure, terms and tides presage,
And e'en the story ran that he could gauge.
In arguing too, the parson own'd his skill,
For e'en though vanquish'd he could argue still;
While words of learned length and thund'ring sound
Amazed the gazing rustics rang'd around;
And still they gaz'd and still the wonder grew,
That one small head could carry all he knew.
But past is all his fame. The very spot
Where many a time he triumph'd is forgot.

रॉबर्ट फ्रोस्ट - अनचुना रस्ता

अनचुना रस्ता
( अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि रॉबर्ट  फ्रोस्ट की मशहूर कविता का हिंदी अनुवाद )

उस जंगल से जाते थे  दो रस्ते 
हाय, मैं दोनों पर नहीं जा सकता था 
और एक यात्री की तरह देखता था वो रस्ते 
फिर एक रस्ते को देखा दूर तक, अहिस्ते अहिस्ते 
जहाँ वो मुड कर कहीं नीचे जा सकता था 

फिर वैसे ही नजर उठा कर देखा दूसरा रस्ता
जो शायद कुछ ज्यादा जंच रहा था
क्योंकि  ज्यादा हरा और कम दलित था वो रस्ता
जहाँ तक सवाल था चुनने का एक रस्ता 
एक से ही थे , मन में ये जंच रहा था    

और उस सुबह दोनों रस्तों में से एक को चुनना था 
दोनों रस्तों पर पड़ी पत्तियां कलुषाई नहीं थी 
मैंने  पहले को भविष्य के लिए छोड़ , उस दिन नहीं चुना था
कोई भी रस्ता कैसे कहीं जा पहुँचता है , ये सुना था 
कभी यहाँ वापस आऊँगा , ये उम्मीद भी नहीं थी  

आज ये बताता हूँ एक निःश्वास के साथ तुम्हे 
आज उस बात को बीत गयी उम्रे दराज  
दो अलग अलग रस्ते दिखे  एक जंगल में मुझे 
जो रस्ता कम दला गया था, मैंने चुना था उसे
और शायद उसी निर्णय का परिणाम है मेरा आज   


The Road Not Taken
Two roads diverged in a yellow wood,
And sorry I could not travel both
And be one traveler, long I stood
And looked down one as far as I could
To where it bent in the undergrowth;



Then took the other, as just as fair,
And having perhaps the better claim
Because it was grassy and wanted wear,
Though as for that the passing there
Had worn them really about the same,



And both that morning equally lay
In leaves no step had trodden black.
Oh, I marked the first for another day!
Yet knowing how
 way leads on to way
I doubted if I should ever come back.



I shall be telling this with a sigh
Somewhere ages and ages hence:
Two roads diverged in a wood, and I,
I took the one less traveled by,
And that has made all the difference.
 


Robert Frost 

विलियम वर्ड्सवर्थ - डेफोडिल्स

डेफोडिल्स
(पृकृति के महान कवि विलियम वर्ड्सवर्थ की एक महान कृति  डेफोडिल्स का हिंदी में छंद के साथ अनुवाद )

मैं अकेला घूम रहा था , जैसे कोई बादल
उड़ता है घाटियों और पहाड़ों पर 
अचानक मुझे दिखा एक झुण्ड - एक दल 
डेफोडिल फूलों का मगर 
झील के पास , पेड़ों के नीचे 
हिलते , नाचते जैसे पवन खींचे 

सितारों की चमक से चमकदार 
जैसे आकाश गंगा में चमकते 
एक असीम धारा में लगातार 
एक खाड़ी के हाशिये से लगते 
एक साथ दिखे कोई दस हजार 
नाचते सर हिलाते बार बार  

उनके पास ही लहरें कर रही थी नृत्य  
लेकिन उन्हें मात  दे रहे थे, ये फूलों के झुण्ड 
एक कवि के लिए क्या होगा इससे मधुर सत्य 
जब हो साथ में ऐसा मनमोहक झुण्ड 
मैंने देखा और देखता रहा , बिना ज्यादा विचारे 
जीवन में क्या संपदा लायेंगे ये  फूलों के झुण्ड प्यारे

प्रायः जब भी सोफे पर लेटता हूँ 
कभी रिक्त कभी चिंतित मन में 
अपने अंतर में उनकी चमक  देखता हूँ
ख़ुशी दे जाते हैं अकेलेपन में 
और मेरा ह्रदय खुशियों से भरता है
मनो डेफोडिल्स के साथ नृत्य करता है    

विलियम वर्ड्सवर्थ


Daffodils 

I wandered lonely as a cloud
That floats on high o'er vales and hills,
When all at once I saw a crowd,
A host, of golden daffodils,
Beside the lake, beneath the trees,
Fluttering and dancing in the breeze.

Continuous as the stars that shine
And twinkle on the milky way,
They stretch'd in never-ending line
Along the margin of a bay:
Ten thousand saw I at a glance
Tossing their heads in sprightly dance.

The waves beside them danced, but they
Out-did the sparkling waves in glee:--
A Poet could not but be gay
In such a jocund company!
I gazed--and gazed--but little thought
What wealth the show to me had brought;

For oft, when on my couch I lie
In vacant or in pensive mood,
They flash upon that inward eye
Which is the bliss of solitude;
And then my heart with pleasure fills
And dances with the daffodils. 


William Wordsworth 


विलिअम ब्लेक - लोरी


लोरी 

(अंग्रेजी के मशहूर कवि विलिअम ब्लेक की अलग तरह की रचना है "क्रेडल सोंग " . ये कविता हिंदी में प्रचलित लोरी का ही रूप है . प्रस्तुत है उसका हिंदी अनुवाद पूरी छंद बद्धता के साथ )

सो जा सो जा , सुन्दर गुडिया  
रातों के सपनों की दुनिया 
सो जा सो जा , जब तू सोती 
नन्हे दुखों को तू खोती

प्यारी बिटिया के चेहरे पर 
दिखती भोली इच्छाएं पर 
सुख और मुस्कानों की परतें 
भोली और नन्ही  शरारतें 

तेरी कोमलता का अनुभव 
तेरी हंसी सुबह का वैभव 
गालों और छाती पर करता 
नन्हा ह्रदय धड़कता रहता
  
धीरे से तेरी शैतानी 
नन्हे सुप्त ह्रदय में आनी
सुप्त ह्रदय निद्रा तोड़ेगा 
तब अँधियारा भी दौड़ेगा  


Cradle Song

Sleep, sleep, beauty bright,
Dreaming in the joys of night;
Sleep, sleep; in thy sleep
Little sorrows sit and weep.

Sweet babe, in thy face
Soft desires I can trace,
Secret joys and secret smiles,
Little pretty infant wiles.

As thy softest limbs I feel
Smiles as of the morning steal
O'er thy cheek, and o'er thy breast
Where thy little heart doth rest.

O the cunning wiles that creep
In thy little heart asleep!
When thy little heart doth wake,
Then the dreadful night shall break. 


William Blake

वाल्टर डी ला मेर - मार्था

मार्था 
( अंग्रेजी के सुप्रसिद्ध कवि वाल्टर डी ला मेर की सुप्रसिद्ध अंग्रेजी कविता "मार्था" का हिंदी अनुवाद , उसी छंद बद्धता केसाथ )

एक बार किसी ज़माने में 
बार बार न जाने कितनी बार 
मार्था सुनाती कहानियां
उस झाड़ीदार घाटी में हर बार 

उसकी वो मटमैली लेकिन स्वच्छ आँखें 
उनमे देखो तो  मानो की कहानियां
सुनाती उनकी सुन्दरता 
शांत जैसे सपनों की रानियाँ  
वो बैठ जाती, उसके  दोनों  पतले हाथ 
उसके मुड़े हुए घुटनों को घेरते  
और हम अपनी कोहनियों के सहारे पसरे
आराम से उसे एकटक देखते  

उसकी आवाज और उसकी छोटी सी ठुड्डी 
उसका छोटा सा लेकिन गंभीर सुन्दर सर 
ये सब लगता था जैसे अर्ध अर्थ है 
उसके शब्दों का अक्सर 

और एक बार किसी ज़माने में 
मानों की रात्रि में देखे किसी  स्वप्न की तरह  
परियां और काल्पनिक पात्र बाहर घूमते
हरे प्रकाश में , हरी पत्तियों की तरह 

और उसकी सुन्दरता कहीं दूर तक 
जैसे खो जाती , उसकी आवाज आते आते  
तब तक जब तक वो झाड़ियाँ , वो ग्रीष्म का सूर्य 
और सब कुछ कहीं खो जाते 

सब कुछ विलुप्त और विस्मृत 
जैसे बादल आकाश  की ऊँचाई में 
हमारे ह्रदय थे शांत और निस्तब्ध
एक उम्र बीत गयी , समय की गहराई में 

Martha by Walter de la Mare
"Once...Once upon a time..."
Over and over again,
Martha would tell us her stories,
In the hazel glen.

Hers were those clear gray eyes
You watch, and the story seems
Told by their beautifulness
Tranquil as dreams.

She'd sit with her two slim hands
Clasped round her bended knees;
While we on our elbows lolled,
And stared at ease.

Her voice and her narrow chin,
Her grave small lovely head,
Seemed half the meaning
Of the words she said.

"Once...Once upon a time..."
Like a dream you dream in the night,
Fairies and gnomes stole out
In the leaf-green light.

And her beauty far away
Would fade, as her voice ran on,
Till hazel and summer sun
And all were gone:--

All fordone and forgot;
And like clouds in the height of the sky,
Our hearts stood still in the hush
Of an age gone by.

Friday, May 11, 2012

विलियम शेक्सपियर - ये संसार एक रंगमंच


ये संसार एक  रंगमंच 
(विश्व प्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर ने अंग्रेजी में कवितायेँ भी लिखी  थी. उनकी ही एक कविता का हिंदी रूपांतर ) 

ये संसार एक रंगमंच है 
सारे स्त्री पुरुष मात्र अभिनयकर्ता 
सबका अपना अपना आगमन और प्रस्थान 
हर व्यक्ति करता है बहुत सारे पात्र , अपने समय में 
उसका काम गुजरता है सात कालों में . पहला शिशु 
जो रो रो कर उलटी करता है अपनी दाई की गोद में 
और फिर वो स्कूली बच्चे का  रुआंसा प्रलाप , बस्ता लटकाए हुए 
सुबह का चमकता हुआ चेहरा , लेकिन घोंघे जैसी चाल 
स्कूल न जाने का मन . और फिर वो प्रेमी 
भट्टी की तरह निः स्वासें भरता, किसी प्रेम गीत को सुनकर
जो था उसकी प्रियतमा की भौहों के लिए . और फिर एक सैनिक 
विचित्र शपथों को धारे और तेंदुए सी दाढ़ी के साथ 
स्वाभिमान के लिए ईर्ष्यालु , लड़ने को तत्पर 
बुलबुले सी इज्जत की तलाश में 
चाहे वो तोप के मुंह में ही हो . और फिर वो न्यायाधीश 
अच्छी खासी गोल तोंद लिए , मानो मोटा ताजा मुर्गा हो 
आँखें गंभीर और दाढ़ी खास ढंग से कटी हुई 
बुद्धि का पैनापन लिए , आधुनिक उदाहरणों के साथ
वो अपना किरदार निभाता है . उम्र का छठा  काल बदलता है 
ढीले ढाले सलवट भरे  पायजामों   में 
नाक पर रखा चश्मा , और साथ में एक बटुआ 
और उसकी सहेज कर रखी जुराबें , जो बहुत चौड़ी थी 
उसके दुबले पतले पैरों के लिए , और उसकी वो मर्दानी आवाज -
बदल गयी बच्चे की तीखी पैनी आवाज में  , जो बजती है 
सीटियों की तरह उसकी आवाज में . और अब अंतिम दृश्य 
समापन उसके  विचित्र  घटनाक्रम से भरे इतिहास का 
उसका दूसरा बचपन और होने न होने की स्थिति 
दंतहीन , चक्छु हीन , स्वाद हीन , सर्वस्व हीन 
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------
All the World's a Stage by William Shakespeare

All the world's a stage,
And all the men and women merely players;
They have their exits and their entrances,
And one man in his time plays many parts,
His acts being seven ages. At first, the infant,
Mewling and puking in the nurse's arms.
Then the whining schoolboy, with his satchel
And shining morning face, creeping like snail
Unwillingly to school. And then the lover,
Sighing like furnace, with a woeful ballad
Made to his mistress' eyebrow. Then a soldier,
Full of strange oaths and bearded like the pard,
Jealous in honor, sudden and quick in quarrel,
Seeking the bubble reputation
Even in the cannon's mouth. And then the justice,
In fair round belly with good capon lined,
With eyes severe and beard of formal cut,
Full of wise saws and modern instances;
And so he plays his part. The sixth age shifts
Into the lean and slippered pantaloon,
With spectacles on nose and pouch on side;
His youthful hose, well saved, a world too wide
For his shrunk shank, and his big manly voice,
Turning again toward childish treble, pipes
And whistles in his sound. Last scene of all,
That ends this strange eventful history,
Is second childishness and mere oblivion,
Sans teeth, sans eyes, sans taste, sans everything.